फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Time passed...sports facilities did not improve

Pratapgarh News: समय बीता...खेल सुविधाएं नहीं हुईं बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Time passed...sports facilities did not improve
स्टेडियम में खेल सुविधाओं को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने 15 अप्रैल को स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल- दो प्रयागराज को समय पर कार्य पूरा करने के लिए कहा था। इसके बावजूद तय समय सीमा के डेढ़ माह बाद भी स्टेडियम में खेल सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर एफआईआर तक दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कछुए की गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकी हैं। बैंडमिंटन हाॅल, लाइटिंग समेत अन्य कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। कार्य की धीमी रफ्तार ऐसे ही रही तो अभी खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाएंगी। कार्यदायी संस्था के एई गणेश प्रसाद ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया की देरी के कारण निर्माण कार्य में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed