फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tightening screws on 11 shopkeepers for lockdown violation

लाकडाउन उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों पर कसा शिकंजा

Thu, 23 Apr 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tightening screws on 11 shopkeepers for lockdown violation
Tightening screws on 11 shopkeepers for lockdown violation - फोटो : PRATAPGARH
लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों पर शिकंजा कसते हुए 188 के तहत कार्रवाई की है। हालांकि कार्रवाई के बाद भी दुकानदारों पर असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

जिसके चलते पुलिस ने हॉटस्पॉट वाले इलाके में दुकान खोलने वालों पर डंडा चलाया। चौक घंटाघर से लेकर गल्लामंडी तक प्रतिबंधित दुकानें खुली रहीं। जिसे बंद कराने के साथ ही पुलिस वीडियोग्राफी करती रही।
कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। शहर के जामा मस्जिद से लेकर बेगमवार्ड तक हॉटस्पाट घोषित है। इन इलाकों में दुकानों के खुलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
विज्ञापन

शासन ने नागरिकों को आवश्यक सेवा उपलब्ध करानी वाली दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। हाट स्पाट वाले क्षेत्रों में दुकानों के खोलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है। इसके विपरीत बाजार में प्रतिबंध वाली दुकानें भी 22 अप्रैल को खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद सीओ सिटी अभय पांडेय ने चौक के आसपास 11 दुकान मालिकों के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई की। इस कार्रवाई का भी असर दुकानदारों पर नहीं पड़ा।
गुरुवार को दुकानदार रोक के बाद भी ऐसी दुकानें खोलकर बिक्री करने लगे। चौक घंटाघर से लेकर गल्ला मंडी तक दुकानें खोली गईं। जिसे सीओ सिटी अभय पांडेय, नगर कोतवाल व मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी घूम-घूमकर बंद कराते रहे।

हाटस्पाट वाले इलाके में दुकान खोलने वाले लोगों पर पुलिस का डंडा भी चला। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि जिन लोगों ने मनाही के बाद भी दुकानें खोली हैं। सभी की वीडियोग्राफी कराई गई है। सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी हाल में प्रतिबंधित दुकानें नहीं खुलेगीं।

Tightening screws on 11 shopkeepers for lockdown violation

Tightening screws on 11 shopkeepers for lockdown violation- फोटो : PRATAPGARH

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed