फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three year old girl dies due to drowning in water filled pit

Pratapgarh News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three year old girl dies due to drowning in water filled pit
चक मार्ग पर मिट्टी डालने के लिए खेत में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुन अतेरू पंचपेडीया निवासी राम सुमेर पटेल शनिवार को मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी पत्नी मनीषा देवी व बेटी सलोनी थी। मनीषा घर में काम करने लगी। इस बीच सलोनी खेलते समय घर के सामने खेत में बने गड्ढे के पास पहुंच गई। ग्राम द्वारा चकमार्ग पर खोदे गड्ढे वह अचानक गिर गई। गड्ढे में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब सलोनी नहीं दिखी तो मां मनीषा खोजबीन करने लगी। जब वह गड्ढे के पास पहुंची तो सलोनी दिखाई पड़ी। उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। बेटी की मौत से रो-रोकर माता पिता का बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



छह माह पूर्व हुई थी बड़ी बेटी की मौत
राम सुमेर पटेल के दो बेटियां थी। बड़ी बेटी सात वर्षीय शालिनी की छह माह पूर्व सर्प दंश से मौत हो गई थी। शनिवार को छोटी बेटी सलोनी की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों बेटियों के मौत से उसका घर सूना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed