फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three-tier security cordon prepared for counting of votes

मतगणना के लिए तैयार किया गया त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

Thu, 10 Mar 2022 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three-tier security cordon prepared for counting of votes
संत एंथोनी इंटर कालेज में मतगणना परिचय पत्र लेेते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
महुली मंडी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह होगी। चिलबिला से महुली मंडी तक चार कंपनी अर्द्घसनिक बल, दो कंपनी पीएसी और 600 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मतगणना में लगे पुलिसकर्मी कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटेंगे। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना कराने की व्यवस्था का अधिकारियों ने बुधवार की रात जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। सुबह पांच बजे से मतगणना की समाप्ति तक चिलबिला से महुली मंडी परिसर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर पांच बैरियर प्वांइट बनाए गए हैं। महुली मंडी के गेट संख्या एक से मतगणना कार्मिक, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों का ही प्रवेश होगा।
विज्ञापन

वहीं, गेट संख्या दो से सिर्फ प्रत्याशी अपने एक वाहन के साथ अंदर प्रवेश कर सकेंगे। बिना पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों की गाड़ियां चिलबिला व पट्टी की ओर से आएंगी। उन्हें एक नंबर पर गेट के पहले बने पार्किंगस्थल पर ही रोक दिया जाएगा। चिलबिला से महुली नहर तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। एलआईयू की टीम तैनात रहेगी। वहीं, सादी वर्दी में खुराफातियों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना कराने के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, 60 दरोगा, चार कंपनी अर्द्घसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी और छह सौ पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। प्रवेश करने के दौरान तीन स्थानों पर एमएफडी से गुजरना होगा। बुधवार को पुलिस लाइन में मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने ब्रीफ करते हुए कहा कि किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। भीड़ किसी भी हाल में एकत्रित न हो। इसका सभी को ख्याल रखना होगा। यदि किसी बात से प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव की जानकारी मिलती है तो तत्काल अधिकारियों को जानकारी दें।
ड्रोन कैमरे से रखेंगे नजर, पांच सौ मीटर की परिधि में बंद रहेगा बाजार
पुलिस के अनुसार, महुली मंडी के आस-पास पांच सौ मीटर की परिधि में बाजार बंद रहेगा। जिससे किसी भी प्रकार का जमावड़ा न हो सके। कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। बिना मॉस्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।

महुली मंडी में मतगणना कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय प्लान तैयार है। चिलबिला से महुली मंडी तक ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed