{"_id":"624dd26ed3e41e02a5095fd9","slug":"three-people-including-a-student-returning-after-giving-examination-were-attacked-with-sticks-and-knives-pratapgarh-news-ald330360248","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे छात्र समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला
विज्ञापन
कस्बे के हनुमान मंदिर के समीप स्थित नाले के पुल पर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र, उसके भाई व दोस्त पर बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने छात्र की कार का शीशा तोड़ दिया। घटना में छात्र सुशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिवसत गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
कंधई थाना क्षेत्र के छींटपुर निवासी सुशांत सिंह जीआईसी आसपुर देवसरा में इंटर का छात्र है। बुधवार सुबह वह पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव के पार्वती कमल बहादुर इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद अपने भाई शोभित सिंह व मित्र विकास पांडेय निवासी कोठीयाही के साथ कार से घर लौट रहा था। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर नगर से सटे हनुमान मंदिर पुल के समीप अचानक बाइक से आए छह लोगों ने उसकी कार पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
जिसमें कार का शीशा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। हमले से भयभीत तीनों लोग कार से बाहर निकल आए। इस दौरान हमलावरों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। चाकू से हमले के कारण विकास पांडेय की पीठ में चोटें आई हैं। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावार भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित सुशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत निवासी प्रशांत सिंह, सुधांशु सिंह, राहुल सिंह व रतनमई निवासी आशीष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।