फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three more positives including Varanasis Ajgara MLAs gunner

काशी के अजगरा विधायक गनर समेत जिले के चार लोग संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three more positives including Varanasis Ajgara MLAs gunner
उदयपुर के उछापुर गाँव को सील कराती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
वाराणसी के अजगरा विधायक के गनर समेत जिले के तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 132 पहुंच गई है। पट्टी इलाके के सांगापट्टी में कोलकाता से आए युवक की रिपोर्ट पाजिटिव होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वाराणसी के अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर का गनर कुंडा इलाके राजापुर बिंधन गांव का रहने वाला है। बीते कुछ दिनों से उसे जुकाम और बुखार की शिकायत थी। लखनऊ में जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि विधायक का गनर बीते माह भर से गांव नहीं आया है। इससे गांव य फिर परिवार के लोगों के संक्रमित होने का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

उधर, अमरगढ़ के मानापुर डगरा गांव का एक युवक बाराबंकी में टोल प्लाजा पर काम करता था। वह कोरोना संक्रमित हो गया। उसने अपनी जांच बाराबंकी में ही कराई थी। हालांकि बाराबंकी के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ को अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी है। संक्रमित के मोबाइल पर आई रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने इलाज के लिए उसे एलवन अस्पताल लालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांगापट्टी गांव का एक युवक नौकरी करने कोलकाता गया था। कंपनी ने काम शुरू करने से पहले कोरोना की जांच कराने के लिए कहा। उसका दोस्त कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सांगापट्टी के युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान युवक घर लौट आया। गुरुवार को उसके मोबाइल पर कोरोना पाजिटिव होने का मैसेज आया। चिकित्सकों ने फोन पर संपर्क किया तो युवक ने घर पर होने की जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान विजया त्रिपाठी को फोन पर खुद के कोरोना पाजिटिव होने की बात बताई। सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां दोबारा उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

अमरगढ़ के मानापुर के मरीज का सैंपल यहां नहीं हुआ है। पोर्टल पर कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। बेलखरनाथ के सांगापट्टी गांव के जिस युवक को कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है उसका फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। विधायक के गनर के बारे में लखनऊ की टीम ने सूचित किया है। वह संक्रमित है। उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed