{"_id":"6af5fb155660f15cff00abd5","slug":"three-month-old-fetus-dies-after-woman-is-beaten-by-her-brother-in-law-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-182138-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: देवर की पिटाई से महिला के पेट में पल रहे तीन माह के शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: देवर की पिटाई से महिला के पेट में पल रहे तीन माह के शिशु की मौत
विज्ञापन
संग्रामगढ़ के अशोग भिटारी में 10 नवंबर को धान ओसाने के दौरान हुए विवाद में देवर ने अपनी गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। महिला को लात-घूंसों, चप्पल और डंडों से पीटा गया। इस वजह से गर्भवती महिला के पेट में पल रहे तीन माह शिशु की मौत हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर संग्रामगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी परमवीर उर्फ मिथुन को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।
अशोग भिटारी निवासी करमवीर की पत्नी खुशबू तीन माह की गर्भवती थीं। खुशबू का आरोप है कि 10 नवंबर को देवरानी दीपा छत पर धान को ओसा रही थी। धान का गर्दा उसके छत पर आ रहा था। इसका विरोध करने पर देवरानी ने गालीगलौज शुरू कर दी।
इस बीच दीपा के पति परमवीर उर्फ मिथुन ने भी गालीगलौज की। विरोध करने पर पिटाई की। आरोपी की पिटाई महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई। सूचना मिलने पर पीड़िता की मां परिजन के साथ उसे अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पेट में पल रहे शिशु की मौत होने की जानकारी दी। पीड़िता की मां रिसालगंज निवासी पुराईन ने संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सुलह के लिए बनाया दबाव
पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी सुलह के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपी के साथ पहुंचे लोग थाने में प्राथमिकी दर्ज न कराने को लेकर पंचायत करते रहे। हालांकि पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
वर्जन-
आरोपी परमवीर उर्फ मिथुन को उसके घर के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी