{"_id":"61e1c873162c8c4ed351982f","slug":"three-miscreants-arrested-for-robbing-on-the-highway-pratapgarh-news-ald3250080120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार समाचार पत्र विक्रेता से छिनैती के आरोपी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के भुपियामऊ क्षेत्र में हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूट के मोबाइल, रुपये और असलहे बरामद हुए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया। नगर कोतवाली के भुपियामऊ इलाके के आसपास कुछ दिनों से लगातार लूट व छिनैती की घटनाएं हो रही थीं।
भुपियामऊ ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक पूजा सिंह से लूट का प्रयास करते हुए मारपीट की थी। 10 जनवरी को बदमाशों ने समाचार पत्र वितरक से मोबाइल व चार हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने भुपियामऊ पुल के पास से तीन संदिग्धों को दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा, लूट के 3,400 रुपये व बाइक बरामद हुई। पकड़े गए अंकित मिश्रा निवासी खमपुर दुबेपट्टी थाना रानीगंज, सोमेश मिश्रा उर्फ दीपक निवासी नरहरपुर थाना रानीगंज व विष्णु तिवारी निवासी तिगुनाइतपुर नगर कोतवाली ने पूछताछ में बताया कि वे आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते लोगों के साथ ही बैंक व टाइनी शाखा के कर्मचारियों की रेकी करते हुए तमंचा दिखाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
बरामद रुपये व मोबाइल समाचार पत्र वितरक के हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने सुखपाल नगर तिराहे के पास से अनुज कुमार पांडेय निवासी दिलीपपुर थाना कंधई को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।