फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three inspectors suspended for negligence, 24 from here to there

Pratapgarh News: लापरवाही बरतने पर तीन दरोगा निलंबित, 24 इधर से उधर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three inspectors suspended for negligence, 24 from here to there
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन नहीं करने वाले संग्रामगढ़ के तीन लापरवाह उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया। एसपी ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की बढ़ रही घटनाओं की वजह की जांच कराई। जांच में पाया गया कि थाने पर तैनात उपनिरीक्षक महेश जायसवाल, राजबहादुर सिंह, प्रभाशंकर सचान अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से रात्रि गश्त नहीं करते। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग नहीं होने से घटनाएं हो रही हैं। दोषी मिलने पर तीनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया। इसके अलावा पुलिस लाइन व जिले अलग-अलग थानों में तैनात 24 दरोगा को इधर से उधर किया है। सांगीपुर थाने में तैनात एसएसआई प्रीति कटियार को प्रभारी एंटी रोमियो बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन



मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को भेजा जेल
शिवगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के गजरिया निवासी सुदीप बनवासी के साथ रविवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूटा। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल और तमंचा मिला। पुलिस ने पकड़े गए जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज खुटहनी निवासी दिग्विजय व रोशन लाल उर्फ लकी और रेड़ीगारापुर निवासी करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed