फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three friends gang-raped the girl hostage

Pratapgarh News: युवती को बंधक बनाकर तीन दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 12 May 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 May 2023 02:32 AM IST
सार

क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का आरोप है कि सात मई की भोर में 4 बजे वह प्रतिदिन की भांति दौड़ने के लिए नहर पर आई हुई थी। पहले से ही नहर पर खड़े तीन दोस्तों ने उसे रोक लिया । आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में किराए के एक कमरे में उसे बंधवा बाजार ले जाया गया। जहां पर तीनों दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Three friends gang-raped the girl hostage
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रही छात्रा को साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है । भोर में चार बजे घर से दौड़ के लिए युवती नहर पर आई थी, यहां पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसे एक कमरे में उठाकर ले गए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का आरोप है कि सात मई की भोर में 4 बजे वह प्रतिदिन की भांति दौड़ने के लिए नहर पर आई हुई थी। पहले से ही नहर पर खड़े तीन दोस्तों ने उसे रोक लिया । आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में किराए के एक कमरे में उसे बंधवा बाजार ले जाया गया। जहां पर तीनों दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

होश में आने पर जब उसने उनका विरोध किया तो आरोप है आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए घटना के खुलासे पर समूचे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी तो उसने परदेश में मौजूद पिता को घटना से अवगत कराया। पिता के आने के बाद बृहस्पतिवार को पूरा परिवार पट्टी कोतवाली पहुंचा।

थानेदार को घटना की जानकारी दी और आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल नंदलाल सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed