फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three accused who gang-raped a student arrested

Pratapgarh News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused who gang-raped a student arrested
प्रयागराज जनपद के लालगोपालगंज क्षेत्र की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को रविवार भोर में हथिगवां पुलिस ने जहानाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। लिखापढ़ी के बाद तीनों आरोपियों का न्यायालय चालान भेजा। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालगोपालगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। 26 सितंबर की सुबह वह कॉलेज के लिए पैदल ही सहेली के साथ निकली। रास्ते में उसे कस्बे में रहने वाला एक युवक बाइक लेकर मिला। उसने छात्रा को बताया कि उसकी मां को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है। घरवाले उसे कुंडा अस्पताल ले गए हैं। झांसा देकर युवक उसे बाइक से लेकर चल दिया। रास्ते में युवक के दो साथी दूसरी बाइक से मिले। सभी उसे बछरौली सड़क के पास जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

परिजनों ने लालगोपालगंज, नवाबगंज व हथिगवां पुलिस से शिकायत की लेकिन दोनों थानों की पुलिस मामले को सीमा विवाद में उलझी रही। 29 सितंबर को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने हथिगवां थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि हथिगवां थानाध्यक्ष संतोष सिंह जहानाबाद के करीब लालगोपालगंज क्षेत्र के रहने वाले सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रवी कुमार, मोनू उर्फ शिवा गौतम और हथिगवां के रामापुर निवासी सुशील कुमार गौतम उर्फ अट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed