फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thousands of devotees takes holy bath in Paush poornima

पौष पूर्णिमा पर गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 22 Jan 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees takes holy bath in Paush poornima
पौष पूर्णिमा - फोटो : प्रतापगढ़
सोमवार को पौष पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए कालाकांकर घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर के चार बजे से ही भक्तों का कारवां पहुंचने लगा। यह क्रम दोपहर तक जारी रहा। इधर, संगम और फाफामऊ में गंगा स्नान के लिए रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का रेला कूच करने लगा। कुंभ की रेती पर पौष पूर्णिमा पर वह कल्पवासी भी पहुंच गए जो पूरे एक माह कल्पवास करते हैं।
विज्ञापन


जिले के कालाकांकर मेंगंगा के पवित्र जल से स्नान करने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मानिकपुर घाट  निर्माणाधीन होने के कारण श्रद्धालुओं का रेला कालाकांकर घाट पर उमड़ा। अमेठी, सलोन, जायस, सुल्तानपुर, लालगंज अझारा, सांगीपुर, गौरीगंज आदि जगहों से पहुंचे लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। दूधिया रोशनी से नहाए घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचने वालों का सिलसिला भोर के चार बजे से ही प्रारंभ हो गया था। हालांकि दूर-दराज से आने वाले अधिकांश लोग रविवार की शाम को ही घाट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सुबह से मां गंगा का पूजन-अर्चन का प्रारंभ हुआ दौर दोपहर तक चलता रहा। स्नानार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गहरे पानी की तरफ लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। भक्तों ने गंगा पूजन के साथ ही दान कर पुण्य अर्जित किया। इधर शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए। मेला स्पेशल ट्रेनें खचाखच भरी रहीं तो रोडवेज की बसों में भी भीड़ थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर रही प्रशासन की नजर
कालाकांकर घाट पर स्नान शुरू होते ही प्रशासन ने दूर- दूर से आने वाले साथियों के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए कमर कस रखी थी। अलीगंज चौराहा, मिरगढ़वा चौराहा, सभागंज तिराहे पर पुलिस आरक्षी तैनात किए गए थे। स्वयं गंगा तट पर थाना प्रभारी बलराम सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

हाइवे पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित  
प्रयागराज को जाने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए हाइवे पर बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया था। फोर्स की तैनाती होने से ट्रक चालक उधर से गुजरने से परहेज करते रहे।  


असुविधाओं के बीच लगी आस्था की डुबकी
मानिकपुरनगर के शाहाबाद गंगा तट पर पिछले एक वर्ष से पक्के घाट का निर्माण कराया जा रहा है। घाट पर अव्यवस्था होने के बाद भी पहुंचे भक्तों ने डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed