फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Those who falsified records from the archives went to jail

अभिलेखागार से अभिलेखों की हेराफेरी करने वाले गए जेल

Tue, 24 Aug 2021 12:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 12:58 PM IST
सार

नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला में रविवार को ग्रामीणों ने एक युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सदर तहसील के अभिलेखागार में रहने वाला सोनावा का मूल पुष्टिकृत भूमि नक्शा मिला।

विज्ञापन
Those who falsified records from the archives went to jail
नगर कोतवाली के सोनावां से मुहाफिज खाने में नक्शा चोरी करने के गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

कचहरी स्थित भू राजस्व अभिलेखागार से अभिलेखों की हेराफेरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस कारगुजारी में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कार्यालय में तैनात कुछ संविदा कर्मचारियों से दोनों की सांठगांठ थी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला में रविवार को ग्रामीणों ने एक युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सदर तहसील के अभिलेखागार में रहने वाला सोनावा का मूल पुष्टिकृत भूमि नक्शा मिला। इसके अलावा उसके पास से चकबंदी के पहले का पुराना नक्शा मिला। पूछताछ करने पर पकड़े गए इसरार अहमद निवासी पड़री जबर थाना कंधई ने बताया कि यह नक्शा विनोद यादव उर्फ नन्हे यादव ने उसे मुआयना करने के लिए दिया है।
विज्ञापन


खुद को पहले वह अधिवक्ता बताता रहा, मगर कुछ वकीलों के मौके पर पहुंचने के बाद उसकी पोल खुल गई। तब लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस बुलाई। सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर अरविंद कुमार व कोतवाली पुलिस पहुंची। मौके पर मिले विनोद यादव उर्फ नन्हे व इसरार को लेकर तहसीलदार उनके घर पहुंचे। तलाशी के दौरान कई ग्राम सभाओं का नक्शा, नकल खतौनी समेत कई अभिलेखों की छायाप्रति मिली। तहसीलदार के पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में अभिलेखों को हटवा दिया गया था। सभी अभिलेखों को तहसीलदार ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इसरार व विनोद यादव उर्फ नन्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही। इस मामले में भुलियापुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार इसरार व विनोद यादव को जेल भेज दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पूर्व में भी अभिलेखों में हेराफेरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस मामले की गहनता से छानबीन कराई जा रही है। सरकारी अभिलेख दूसरों तक बिना किसी कर्मचारी के सहयोग से नहीं पहुंच सकते। मामले की जांच की जा रही है ।
कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा खेल

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पकड़े गए विनोद कुमार यादव उर्फ नन्हे ने बताया कि कार्यालय में संविदाकर्मी के रूप में तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से उसे अभिलेख मिले थे। इससे यह बात साफ हो रही है कि राजस्व विभाग के अभिलेखागार में रखे मूल अभिलेखों में ओवरराइटिंग की जाती है।


बंजर, ग्रामसभा की जमीन पट्टा कर दी जाती है। कार्यालय में तैनात कुछ संविदाकर्मियों की मिलीभगत से भू माफिया भी नकली दस्तावेज तैयार कराते हैं। पहले भी राजस्व अभिलेखागार में रखे गए अभिलेखों में हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कई कर्मचारियों पर भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।

नगर कोतवाली के सोनावां से गिरफ्तार नक्शे के साथ आरोपी युवक। संवाद

नगर कोतवाली के सोनावां से गिरफ्तार नक्शे के साथ आरोपी युवक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed