{"_id":"6105950f8ebc3e3606467426","slug":"this-time-all-pass-in-up-board-exam-pratapgarh-news-ald312282464","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार सब पास, पहली बार शत-प्रतिशत आया स्कूलों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार सब पास, पहली बार शत-प्रतिशत आया स्कूलों का रिजल्ट
Sun, 01 Aug 2021 01:01 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:01 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में 60,061 और इंटरमीडिएट में 52,371 परीक्षार्थियों ने आवेदन पत्र भरा था।
विज्ञापन
मालती इंटर कालेज में परीक्षा परिणाम देख उत्साहित छात्राएं। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में 60,061 और इंटरमीडिएट में 52,371 परीक्षार्थियों ने आवेदन पत्र भरा था। ऐसा पहली बार हुआ है जब कालेजों का शत-प्रतिशत रिजल्ट आया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रकतशत आने से परीक्षार्थियों में बेहद खुशी देखने को मिली। हाईस्कूल की परीक्षा में 60,061 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 52,371 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इंटरमीडिएट में प्रैक्टिकल की परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, मगर इनकी वास्तविक संख्या विभाग नहीं बता सका।
शनिवार को परिणाम की जानकारी करने के लिए परीक्षार्थी कॉलेज की ओर दौड़ पड़े। इस वर्ष कोरोना काल के चलते परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण नहीं किया गया था, इसलिए अधिकांश परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक की जानकारी नहीं थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों के सफल होने पर कॉलेज संचालक बेहद खुश नजर आए। शहर के मालती इंटर कालेज, साकेत गर्ल्स इंटर कालेज में रिजल्ट की जानकारी करने पहुंचे बच्चे खुशी से झूम उठे। प्रिंसिपल ने मुंह मीठा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

साकेत गर्ल्स कालेज में बोर्ड परीक्षा परिणाम देख खुशी का इजहार करती छात्राएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH