{"_id":"6569fb98cbeadf55ef0acbb6","slug":"third-death-in-accident-two-children-fighting-against-death-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-272054-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हादसे में तीसरी मौत, मौत से जंग लड़ रहे दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हादसे में तीसरी मौत, मौत से जंग लड़ रहे दो बच्चे
Fri, 01 Dec 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
कुंडा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात सरायआनादेव में रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्री की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल बालक अर्सलान (7) ने भी दम तोड़ दिया। जबकि निजी अस्पताल में भर्ती दो बच्चे मौत से जंग लड़ रहे हैं।
सुल्तानपुर जनपद के नगर कोतवाली के गबड़िया निवासी डेंटर इमरान (40) बृहस्पतिवार को घर से परिवार संग कार लेकर लोकापुर स्थित ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। सराय आनादेव कुंवर मैनाथी डिग्री कॉलेज के करीब रोडवेज बस की टक्कर में इमरान व उसकी बेटी आयशा की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बेटे जिबरान, फरहान, अर्सलान, बेटी खुशनुमा संग इमरान के चचेरे भाई सरफराज को प्रयागराज ले भेज दिया गया था। कार सवार रुखसार मामूली रूप से घायल हुई थी।
शुक्रवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान अर्सलान की मौत हो गई। जिबरान व खुशनुमा की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक इमरान के ससुर गुलाम मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
तीन मौतों की खबर के बाद लोकापुर में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक इमरान की बुआ का घर भी है। ससुराल व बुआ के घरवाले सुल्तानपुर चले गए। दोपहर बाद पिता व पुत्री का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद रिश्तेदार उनका शव लेकर सुल्तानपुर रवाना हुए।
-- --
रात में ही पहुंचे डीएम-एसपी
जेठवारा के सराय आनादेव के करीब हादसे की खबर मिलने पर डीएम संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल घटनास्थल पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रफ्तार ने कर दिया तहस-नहस
चालक की ओर टक्कर लगने से बच गई रुखसार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रोडवेज बस व कार के बीच हुई टक्कर तेज रफ्तार की वजह से हुई है। पुलिस के अनुसार जेठवारा की ओर जा रही कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रित न कर सका। टक्कर इतनी तेज थी कि स्टेयरिंग व सीट के बीच कार चला रहा इमरान फंस गया।
सारे लोगों में आपस में जोरदार तरीके भीड़ गए। उनके स्थान बदल गए। हादसे के बाद कार का दाहिना का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। इमरान को तो जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका। जबकि कार चला रहे इमरान की पत्नी रुखसार बगल सीट पर बैठी थी। उसे इसलिए कम चोटें आईं कि वह चालक की ओर टकराई।
जिस समय हादसा हुआ रुखसार की गोद में बैठी बेटी आयशा छिटककर ड्राइविंग सीट की ओर चली गई। इससे पिता व पुत्री की मौत हो गई।
-- -- -- --
चालक व परिचालक ने दर्ज कराया बयान
प्रतापगढ़। जेठवारा के सराय आनादेव में हुए हादसे के बाद शुक्रवार को संविदा बस चालक चंद्र प्रताप सिंह व परिचालक संजय कुमार तिवारी ने एआरएम को अपना लिखित बयान दिया।
बताया कि घटना के समय उसने अपनी बस किनारे कर दी थी। चूंकि कार की रफ्तार अधिक थी। इसलिए कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। घटना के बाद बस में बैठी सवारियों को चोट नहीं लगी। घटना की जांच एआरएम पीके कटियार करेंगे।
एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने शुक्रवार को बस व कार की जांच की। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों के कागजात दुरुस्त मिले। आगे की जांच जिलाधिकारी के आदेश पर संयुक्त टीम करेगी। संवाद