फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves cut Railway Signal Cable

चोरों ने काटी रेलवे की सिग्नल केबिल

Mon, 01 Dec 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut Railway Signal Cable
प्रतापगढ़। रेल विभाग की संपत्ति पर चोरों की नजर लगी हुई है। रविवार रात सिग्नल के करीब ही चोर तार काट ले गए। परिणामस्वरूप दूरसंचार सेक्शन कंट्रोल ने काम करना बंद कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर बाद फाल्ट ठीक किया जा सका। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के भंगवा गांव से पीबीएच-पीएचवी की लाइन जाती है। ट्रेनों के संचालन के लिए आउटर सिग्नल तक केबिल लगाई गई है। रविवार रात चोरों ने करीब दो मीटर केबिल काट ली। इससे जंक्शन पर स्थित दूरसंचार विभाग का सेक्शन कंट्रोल एवं ब्लिंक इंस्ट्रूमेंट फेल हो गया। केबिल कटने के बाद पैदा हुई समस्या से रेल विभाग में हड़कंप मच गया। केबिल कटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


दूरसंचार विभाग के सीएसआई विजय ने आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजा। आरपीएफ ने केबिल काटने वालों की तलाश शुरू की। इधर समस्या से निपटने के लिए ट्रेनों का संचालन पीएल सिस्टम से किया गया। सोमवार दोपहर तक काटी गई केबिल की मरम्मत का कार्य चलता रहा। आरपीएफ ने सीएसाई विजय की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एके धीमान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलबिला रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को सहालग का असर दिखा। मालगाड़ी और दूसरी ट्रेन को पार कराने के दौरान चिलबिला चौराहे तक वाहनों का जाम लग गया। दूसरी ओर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने पर चालक वाहन लेकर निकलने लगे। वाहनों के निकलने के दौरान केबिनमैन गेट बंद करने लगा लेकिन चालक रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके चलते कई ट्रेनों को स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोका गया। आरपीएफ और सिविल पुलिस की मदद से वाहनों को रोकने के बाद केबिनमैन फाटक बंद कर सका। इसके बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।



रेल संपत्ति की सुरक्षा व संरक्षा के लिए आरपीएफ थाने में मौजूदा समय 13 पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रभारी निरीक्षक एके धीमान ने बताया कि सहालग के चलते सात सिपाही अवकाश पर हैं। वर्तमान में केवल एक दरोगा और तीन सिपाही ही मौजूद हैं। इनमें से दो कैश लेकर बैंक जाते हैं। दूसरे थाने से लेकर पार्सल और स्टेशन के साथ ही ट्रेनों की जांच करते हैं। सिपाहियों की कमी से दिक्कत हो रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed