{"_id":"f9ca9b0e02cdcd998566dfc61cb1a836","slug":"thief-enterd-in-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, उठा ले गए कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, उठा ले गए कंप्यूटर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा बाजार में चोरों ने ग्रामीण बैंक को अपना निशाना बना लिया। खिड़की तोड़कर घुसे चोर स्ट्रांगरूम तक पहुंच तो गए लेकिन तिजोरी नहीं तोड़ सके। भीतर डिब्बे में पैक दो कंप्यूटर उठा ले गए। सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
जिला मुख्यालय पर पिछले सप्ताह सेंट्रल बैंक के भीतर सुरंग बनाने की घटना के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। मंगरौरा बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा चोरों के निशाने पर आ गई।
मंगरौरा बाजार में चौराहे से करीब दो सौ मीटर दूर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। करीब में ही बैंक आफ बड़ौदा की भी शाखा है। यहां बैंक की ओर से सुरक्षागार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक नवलकिशोर मौर्य अवकाश पर हैं। सहायक शाखा प्रबंधक स्वदेश कुमार वर्मा सोमवार सुबह साढे़ नौ बजे ताला खोलकर भीतर गए तो देखा कि वहां सब कुछ अस्त-व्यस्त था। भीतर से देखा तो एक खिड़की की ग्रिल नीचे से कटी थी। उसकी खिड़की भी टूटी थी।
स्ट्रांगरूम के शटर, चैनल का ताला और लकड़ी का दरवाजा तोड़ दिया गया था। तिजोरी का भी ताला काटने का प्रयास किया गया था। हालांकि तिजोरी बंद थी और पैसा नहीं गया था। चोर बैंक के भीतर रखे दो नए कंप्यूटर उठा ले गए थे।
सूचना पर कंधई के प्रभारी एसओ नंदलाल यादव मौके पर पहुंचे तो बाजार व आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बैंक के भीतर से ही हथौड़ी और छेनी बरामद कर ली। जानकारी मिलने पर बैंक के रीजनल आफिस से बीबी सिंह और वीएन पांडेय भी पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के बाद सहायक शाखा प्रबंधक को तहरीर देने का निर्देश दिया। प्रभारी एसओ नंदलाल ने बताया कि दो कंप्यूटर चोरी होने की तहरीर मिली है। पैसा बच गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।