फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be no problem in lockdown, honorarium started reaching 14,459 teachers account

लॉकडाउन में नहीं होगी दिक्कत, 14,459 शिक्षकों के खाते में पहुंचने लगा मानदेय

Thu, 09 Apr 2020 07:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
There will be no problem in lockdown, honorarium started reaching 14,459 teachers account
rupees
जिले के 14,459 वित्तविहीन शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। स्कूल भले ही बंद हैं, मगर प्रबंधकों ने उनके खाते में मानदेय की रकम भेजना प्रारंभ कर दिया है। इससे लॉकडाउन के दौरान उन्हें आर्थिक संकट का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन के चलते जिले के शिक्षण संस्थान बंद हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के अध्यापकों का वेतन जारी करने के साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय जारी करने को कहा था।
विज्ञापन

डीआईओएस ने पत्र जारी कर सभी कॉलेजों के प्रबंधकों को अविलंब मानदेय भुगतान करने को कहा था। जिले के अधिकांश स्कूलों और कालेजों के प्रबंधकों ने विपदा की घड़ी में वित्तविहीन शिक्षकों के खाते में मानदेय की रकम भेजना प्रारंभ कर दिया है। जिले में 14,459 वित्तविहीन शिक्षक हैं, जो डीआईओएस कार्यालय में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कक्षा एक से आठ तक वित्तविहीन शिक्षकों का आंकड़ा नहीं मिल पाया है। विभागीय जानकारों की मानें तो इतनी ही संख्या नर्सरी और कान्वेंट स्कूलों के वित्तविहीन शिक्षकों की है।

बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों को पत्र लिखकर अविलंब मानदेय भुगतान करने को कहा गया है। डीआईओएस डा. सर्वदानंद ने बताया कि अधिकांश प्रबंधकों ने वित्तविहीन शिक्षकों के खाते में मानदेय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed