फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be no cutting and overwriting on any form: Observer

किसी भी प्रपत्र पर नहीं होगा कटिंग और ओवर राइटिंग : प्रेक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
There will be no cutting and overwriting on any form: Observer
मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज पहुंचे प्रेक्षकों ने कहा कि किसी भी प्रपत्र पर कटिंग या ओवरराइटिंग मान्य नहीं होगा। अगर कटिंग और ओवर राइटिंग हो जाती है, तो उस पर कर्मचारी को अपना पूरा हस्ताक्षर करना होगा। उन्होंने मतगणना कार्मिकों से निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ मतगणना करने को कहा है।
विज्ञापन



सोमवार को चुनाव आयोग से नामित प्रेक्षक सी जयाश्री, पी. कात्यानी देवी एवं पवन कुमार मालापति ने मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि ईवीएम एवं पोस्टल बैलट का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त कर लें, ताकि मतगणना कार्य को अच्छे ढंग एवं अनुशासित रूप से संपन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि गणना सहायक कंट्रोल यूनिट को इस तरह से खड़े होकर दिखाएंगे कि जाली के पीछे मौजूद अभिकर्ता उसे अच्छी तरह से देख लें और नोट कर लें। सीडीओ नवनीत सेहारा ने कहा है कि कोई भी कर्मचारी अमर्यादित व्यवहार नहीं करेगा। इस अवसर पर डीडीओ राकेश प्रसाद, डीआईओएस सरदार सिंह, डॉ. विंध्याचल सिंह, अशोक शुक्ला, ममता सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed