{"_id":"68e2b1eae70ee0a9040c1e99","slug":"there-was-uproar-a-reward-of-50-thousand-rupees-was-given-on-the-absconding-police-officer-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-149283-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मचा शोर, फरार कोतवाल पर 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मचा शोर, फरार कोतवाल पर 50 हजार का इनाम
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे निलंबित शहर कोतवाल जयचंद पर 50 हजार का इनाम घोषणा रविवार को चर्चा का विषय रही। सोशल मीडिया में भी मुद्दा छाया रहा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। केस की विवेचना कर रही कौशाम्बी पुलिस ने भी इन्कार किया है।
बिहारगंज में 17 जून 25 को हुए गोलीकांड के एक दिन पहले हिस्ट्रीशीटर मस्सन से पैसे लेने के आरोप में जयचंद पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार है। रविवार को पुलिस महकमें भी यह बात जोरों पर सामने आई कि प्रयागराज आईजी अजय मिश्रा ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।
बिहारगंज बाजार में चचेरे भाइयों को गोली मारने की घटना के दूसरे दिन ही आईजी अजय मिश्रा के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन शहर कोतवाल जयचंद को निलंबित कर दिया गया था। छानबीन में यह पता चला कि घटना के एक दिन पहले अंतू थाने का हिस्ट्रीशीटर मस्सन कोतवाली आया था। जयचंद के आवास पर जब उनसे मिलने गया तो हाथ में पैकेट था। इसमें रुपये होने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
पैकेट को जयचंद ने अपने पास रख लिया था। गोलीकांड से पहले तीन बार दोनों की फोन पर बात भी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोप सही मिलने पर आईजी के आदेश पर शहर कोतवाल नीरज यादव ने जयचंद के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना कौशाम्बी में मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह को सौंपी गई।
वर्जन
फरार दारोगा कि तलाश में उनके घर मिर्जापुर, अस्थायी निवास प्रयागराज के नैनी और प्रतापगढ़ के निवास स्थान, आजमगढ़ के एक ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी है। लेकिन फरार दारोगा का सुराग नही लगा। दारोगा पर 25000 का इनाम घोषित है।
राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी