{"_id":"60f323f48ebc3e735916531d","slug":"there-was-a-stir-in-manehu-due-to-the-rapid-firing-incident-in-election-rivalry-pratapgarh-news-ald3111388100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग से मनेहू में मचा हड़कंप, चुनावी रंजिश में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग से मनेहू में मचा हड़कंप, चुनावी रंजिश में वारदात
विज्ञापन
जेठवारा इलाके के मनेहू गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार को कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। दो वर्गों के बीच का मामला होने से पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
जेठवारा थाना के मनेहू गांव निवासी अमित सिंह, राहुल सिंह और राजन सिंह गांव में बने प्रवेशद्वार के पास खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार कुछ लोग उनके पास पहुंचे। प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर बाइक सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान तीनों लोग बाल-बाल बच गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो वर्गों के बीच का मामला होने के कारण गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।