फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is a enlightened conference to understand and save relationships: Moti Singh

प्रबुद्ध सम्मेलन रिश्तो को समझने और सहेजने का सम्मेलन है- मोती सिंह

Tue, 21 Sep 2021 12:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
There is a enlightened conference to understand and save relationships: Moti Singh
पट्टी में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटे लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रबुद्ध सम्मेलन रिश्तों को समझने और सहेजने का सम्मेलन है। गलतियों पर पड़े पर्दे को हटाकर हम आपसी सद्भाव व प्रेम का वातावरण तैयार कर एक अच्छे समाज का निर्माण करें। प्रदेश में विकास की नई इबारत भाजपा सरकार की देन है। हमने संप्रदाय की दीवारों को तोड़कर पट्टी में सर्व समाज का विकास किया है। यह बातें प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने मुजाही बाजार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि हमें पट्टी की जनता पर पूरा विश्वास है यहां की जनता देव तुल्य है। योगी और मोदी की जोड़ी दुनिया में एक नए इतिहास का सृजन कर रही है। हमारे पास पट्टी के अलावा कुछ नहीं है हमें आप पर विश्वास और भरोसा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि केंद्र में भाजपा के 7 वर्ष और प्रदेश में भाजपा के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर पार्टी आम जनता के बीच जा रही है और उन्हें बता रही है कि भाजपा ने आमजन के लिए क्या काम किया है।
विज्ञापन

देश के पीएम ने अलगाववाद और आतंकवाद से निपटने में सफलता पाई है। कांग्रेस घोटाले बाजों की सरकार रही है। जबकि सपा को उन्होंने परिवारवाद की चपेट में बताया। भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित हो गया है प्रदेश के गुंडा माफिया आज जेल के अंदर हैं। प्रदेश के सीएम योगी ने कानून का राज स्थापित करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षकों एवं प्रबुद्ध वर्ग के 10 लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश नारायण मिश्र व संचालन रामचरित्र वर्मा ने किया। प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन जिला संयोजक सतीश कुमार सिंह एवं ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार सिंह, लाखन सिंह डॉक्टर रामबोध पांडे, जुग्गी लाल जायसवाल, शिव कुमार वर्मा, राम आसरे शुक्ला, पूर्व प्रधान रंजन त्रिपाठी, शिव चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि अंशु सिंह, मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

पट्टी में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद

पट्टी में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed