{"_id":"5ccdd2b9bdec220715067a40","slug":"then-the-bua-will-say-the-leader-of-the-babua-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बुआ कहेंगी, बबुआ गुंडों का सरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बुआ कहेंगी, बबुआ गुंडों का सरदार
Sat, 04 May 2019 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच सभालते हुए सपा-बसपा के गठबंधन पर तंज कसा। योगी ने कहा कि फिर बुआ कहेंगी कि बबुआ गुंडों का सरदार है और बबुआ बोलेगा कि बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं। 23 मई को नतीजे आने के बाद यह गठबंधन खत्म हो जाएगा और इनकी गुंडागर्दी हमारी पुलिस देखेगी।
विज्ञापन
इससे पहले योगी ने अपनी और केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डवलपमेंट, मेडिकल कालेज, मेट्रो जैसे अभूतपूर्व कार्य पांच वर्षों में हुए हैं। पांच साल में डेढ़ करोड़ गरीबों को घर, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस, शौचलय दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जन-धन स्वास्थ्य योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं देश के अंदर चलाई गईं।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के आंवला को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत शामिल कर इसकी मार्केटिंग और ब्रांडिंग करेंगे। सुरक्षा दी, सुविधा दी तो वोट भी चाहिए। सपा-बसपा सरकार में कभी इतनी बिजली नहीं मिलती थी। सीएम ने कहा कि अपराधी-गुंडों की जगह जेल है या फिर राम नाम सत्य है की तैयारी करें। पिछले दिनों प्रतापगढ़ में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने आया था तो लोगों ने उत्साह दिखाया था। आज फिर अपील करने आना पड़ा।
विज्ञापन