{"_id":"e26e0b337f97d811cfa7c2b068771446","slug":"then-go-to-encroach-jcb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर फिर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर फिर चली जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के आदेश के बाद गुरुवार को राजापाल चौराहे से लेकर श्रीराम तिराहे तक फिर नगर पालिका की जेसीबी गरज उठी। पटरियों से कब्जा हटवाया गया। इससे पटरी दुकानदार अपनी दुकानें लेकर भागते रहे।
एसडीएम सदर जेपी मिश्रा नगर पालिका के कर्मचारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए निकले। राजापाल चौराहे से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ हुआ। नालों के बाहर व पटरियों पर पक्का निर्माण करने वाले लोगों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन उनका आज भी अतिक्रमण नहीं हटा था। इसके बाद जेसीबी और नगर पालिका कर्मी अतिक्रमण गिराने लगे। पल्टन बाजार में नाले के ऊपर निकले बारजे को ढहानेे के लिए कर्मचारियों को जेसीबी में बैठा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई की भनक लगते ही हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में लोग अपनी दुकानें लेकर भागते नजर आए। गुमटियां लेकर दुकानदार इधर-उधर दौड़ते रहे। इस दौरान पटरी पर पौध लगाकर कई जगह अतिक्रमण किया गया था। उसे प्रशासन ने हटवा दिया और पौध को नगर पालिका के कर्मचारियों को सौंप दिया। कई स्थानों पर अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत करा दिया। इस दौरान तमाशबीनों के मजमे को हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत उठानी पड़ी। सड़क के किनारे खड़े वाहन स्वामियों को भी हिदायत दी गई कि वे अपने वाहन समुचित स्थान पर ही खड़ा करें।