{"_id":"58bb06634f1c1bc309830e01","slug":"theft-in-usrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नकदी-जेवर चोरी
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसरापुर के पूर्व प्रधान के परिजनों को कमरे में बंद कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की। पड़ोसियों की मदद से घरवाले बाहर निकल सके। देखा तो आलमारी व सूटकेस में रखे जेवर व नकदी गायब थी। तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के उसरापुर के पूर्व प्रधान इंद्र कुमार मिश्र के घर में 3/4 मार्च की रात चोर छत से घर में घुस गए। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखा चार सूटकेस उठा ले गए। आलमारी भी खंगाल ले गए। पूर्व प्रधान के भाई राजकुमार मिश्र के परिवार के भी रुपये थे। सुबह होने पर परिवार के लोग जागे तो दरवाजा बाहर से बंद था। उन लोगों ने फोन से पड़ोस के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों के पहुंचने के बाद लोग कमरे से बाहर निकले। देखा तो सूटकेस गायब था। इससे करीब साढ़े तीन लाख के जेवर व दो लाख रुपये नकद गायब था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं कंधई इलाके के एक कंम्प्यूटर सेंटर का लैपटॉप बाइक सवार बदमाश लेकर भाग निकले। पूरे भुलई गांव निवासी बृजेश तिवारी की तरदहा में दुकान है। शनिवार दोपहर में वह कुछ दूर कुछ काम निपटा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और पड़ोस की दुकान से गुटका लेकर खाया। इस बीच एक युवक उनकी दुकान के करीब आया और लैपटाप लेकर स्टार्ट बाइक पर बैठ गया। शोर मचाते बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।