फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in dinghwat village

घर से लाखों की चोरी

Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
theft in dinghwat village
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
रानीगंज थाना क्षेत्र के डिघवट में टेंट हाउस कारोबारी के घर में घुसे बदमाशों ने लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी। कमरे में सो रहे लोगों को दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद तकरीबन डेढ़ लाख के जेवरात और 60 हजार नगदी लेकर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डिघवट निवासी कृष्ण कुमार मिश्र टेंट कारोबारी हैं। वह शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपनी दुकान पर चले गए। परिवार के लोग घर के बरामदे में पंखा कूलर चलाकर सो गए। कृष्ण कुमार का भाई विजय अपनी पत्नी के साथ मकान के छत पर सो रहा था। रात करीब दो बजे सात-आठ बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए। अंदर कमरे में सो रहे लोगों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर के दूसरे कमरों को खगालने के बाद बदमाश भाग निकले। रविवार को भोर में कृष्ण कुमार के परिवार वाले सोकर उठे तो बाहर से दरवाजा बंद देख दंग रह गए। शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। घर के भीतर घुसने पर सामान अस्त-व्यस्त देख वे चीख पड़े। दोनों कमरों का सामान गायब था। सूचना मिलने पर कृष्ण कुमार भी आ गया। आलमारी व अटैची से 60 हजार रुपये, दो चेन, दो लाकेट, 4 अंगूठी और 5 नई साड़ी बदमाश उठा ले गए थे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद पुलिस लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बदमाशों की संख्या सात-आठ के बीच बताई जा रही है। रानीगंज एसओ का कहना है कि तलाश की जा रही है। लूट, चोरी की घटनाओं पर नहीं लगा ब्रेकः रानीगंज थाना क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाओं पर ब्रेक नहीं लग सका। रामनगर से लेकर इलाहाबाद से लगी सीमा पर आए दिन छिनैती और लूट की घटनाएं होती रहती हैं। जिस पर अंकुश नहीं लग सका। नए एसओ भले ही बदमाशों को पकड़कर कर जेल भेजने का दावा कर रहे हो लेकिन इसके बाद भी लूट, छिनैती की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में इलाके के लोग पुलिस की कार्रवाई पर प्रशभनचिन्ह लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed