फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The wire of the generator got stuck in the tractor, women including the bride were beaten up by running

Pratapgarh News: जनरेटर का तार ट्रैक्टर में फंसा, दुल्हन समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़कर पीटा

Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The wire of the generator got stuck in the tractor, women including the bride were beaten up by running
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर में शनिवार को मंगल गीतों के बीच चल रही बहूभोज की तैयारी के दौरान पड़ोसियों ने जमकर बवाल किया। जनरेटर के तार में ट्रैक्टर फंसने के विवाद में लोगों ने नई नवेली दुल्हन को भी मारा-पीटा। जो सामने सभी को दौड़ाकर पीटा। करीब आधे घंटे तक तोड़फोड़ व मारपीट करते रहे। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर पीछे हटे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार निवासी सूरज जायसवाल की शुक्रवार को बरात अमेठी के त्रिसुंडी गई थी। शनिवार को घर पर बहूभोज का आयोजन था। जिसकी सुबह से ही तैयारी चल रही थी। बहू के आने पर घर की महिलाएं उसके स्वागत सत्कार में जुटी थीं। सूरज के दरवाजे से गुजरे रास्ते पर जनरेटर का तार लटक रहा था।
विज्ञापन

जिसमें गांव के ही प्रमोद सिंह का ट्रैक्टर फंस गया। इसे लेकर प्रमोद व सूरज पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रमोद के परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और बहुभोज के लिए बन रहा खाना पलट दिया। टेंट भी उखाड़ दिए। मंगलगीत की जगह शोर- शराबे की आवाज आने लगी। जो भी विरोध करने के लिए सामने आया। सभी को हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा इतना ही नहीं दुल्हन समेत महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। करीब आधे घंटे तक हमलावर मारपीट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पिटाई से मथुरा प्रसाद (60), दिलीप जायसवाल (31), राजवंती देवी (60), रोहित जायसवाल (24), नीलम जायसवाल (30), पप्पू जायसवाल (18) घायल हो गए। आरोप है कि दुल्हन के जेवरात लूट ले गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कोहड़ौर पहुंचाया। नीलम की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस मामले में मथुरा प्रसाद ने छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed