फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The villagers sent Amitabh Bachchan to invitation, said, 'Kumbh Nahao, gaao aao Amitabh'

ग्रामीणों ने अमिताभ बच्चन को भेजा न्यौता कहा, 'कुंभ नहाओ, गांव आओ अमिताभ '

Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
The villagers sent Amitabh Bachchan to invitation, said, 'Kumbh Nahao,  gaao aao Amitabh'
kumbh mela - फोटो : amar ujala
 यूपी पर्यटन विभाग की मुहिम ‘कुंभ बुला रहा है’ के तहत तैयार किए गए एक वीडियो मैसेज में एक तरफ जहां महानायक अमिताभ बच्चन देश-दुनिया के लोगों को कुंभ में बुलाते नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके पैतृक गांव बाबूपट्टी के लोगों ने खुद उन्हें कुंभ आने का आमंत्रण दिया है। ग्रामीणों ने अमिताभ बच्चन को पत्र भेजने के साथ ही ट्विट कर कुंभ के साथ ही अपने पैतृक गांव आने का भी न्यौता भेजा है।  यूपी पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार किए अमिताभ बच्चन के चार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखे और शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में अमिताभ कुंभ की आस्था और इससे जुड़े विज्ञान के बारे में जानकारी देने के साथ देश-विदेश के लोगों से यहां आने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने बचपन में कुंभ स्नान से जुड़ी यादें भी साझा की हैं। वहीं अमिताभ के पैतृक गांव रानीगंज इलाके के बाबूपट्टी के लोगों ने खुद अमिताभ को कुंभ के साथ ही गांव आने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने अमिताभ को पत्र भेजने के साथ ही ट्विट कर अपील की है कि वह खुद संगम स्नान करने प्रयागराज आएं और फिर बाबूपट्टी पहुंचकर अपने पुरखों की माटी को नमन करें।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान पंकज शुक्ला बताते हैं कि अमिताभ बच्चन यह मानते हैं कि बाबूपट्टी उनके पुरखों का गांव है, मगर अब तक वह यहां नहीं आए हैं। यहां उनका लंबे समय से इंतजार हो रहा है। यह सही अवसर है। अमिताभ को रजिस्ट्री भेजने वाले गांव के आशाराम मिश्र कहते हैं कि अमिताभ बच्चन प्रयागराज को अपनी जन्मभूमि बताते हैं। उनका कथन सही है, मगर तब जनपद का सीमांकन नहीं हुआ था, तब बाबूपट्टी प्रयागराज में था। जनपद का विस्तार होने से यह प्रतापगढ़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के राकेश मिश्र कहते हैं कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने पैतृक गांव की माटी को माथे पर लगाया था। उन्होंने गांव के बाहर माता चौरा का दर्शन भी किया था। हम चाहते है कि अमिताभ भी यहां आकर अपनापन दिखाएं। इसी तरह प्रधानपति राजदेव, शिव कुमार, बबलू, विजय कुमार, गोरेलाल आदि ने भी अमिताभ से कुंभ स्नान करने व पैतृक गांव आने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed