फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the use of polythin is not breacking

पॉलिथीन के आगे असहाय हो गई नगर पालिका

Mon, 23 Jul 2018 11:37 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर पालिका अफसर विहीन हो गई है। अधिशाषी अधिकारी से लेकर सफाई निरीक्षक तक नहीं हैं। इससे पॉलिथीन के खिलाफ एक भी दिन अभियान नहीं चलाया जा सका। छोटे व बड़े दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं। पालिका पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के बजाय केवल प्रचार प्रसार में दिलचस्पी दिखा रही है। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। शहर में पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई थी। शासन के आदेश पर केवल पालिका प्रचार प्रसार में अधिक ध्यान दे रही है। पालिका की ओर से अभी तक एक भी दिन शहर में पॉलिथीन रोकने के लिए जांच तक नहीं शुरू हो सकी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की कुर्सी शनिवार से खाली चल रही है।
विज्ञापन


निजी समस्याओं के चलते ईओ नगर पालिका ने जून में अवकाश लिया था। ईओ के अवकाश पर होने के कारण शासन के आदेशों का पालन कराने व शहरियों की दिक्कत को दूर करने में आ रही बाधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य को नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। 10 जुलाई को अवकाश समाप्त होने के बाद ईओ अवधेश यादव ने ज्वाइनिंग के लिए अपना आवेदन किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनके प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया गया। शनिवार को एसडीएम सोमदत्त भी फैजाबाद के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए। जिसके बाद पालिका के ईओ की कुर्सी खाली हो गई। ईओ की कुर्सी खाली होने के कारण पॉलिथीन रोकने का अभियान नहीं चल सका। केवल पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाई जा रही है। फिलहाल पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से शासन की मंशा फलीभूत होते नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed