फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The uncle who killed the nephew did not feel

भतीजे की हत्या करने वाला ताऊ नहीं लगा हाथ

Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The uncle who killed the nephew did not feel
रानीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडांड में विनोद गिरी की हत्या करने के आरोपी ताऊ को पुलिस दूसरे दिन भी नहीं खोज सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक का अंतिम संस्कार पिता के मुंबई से आने के कारण रोक दिया गया। अब उसका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी गांव में मौजूद हैं।
विज्ञापन

इमलीडांड़ निवासी विनोद गिरी (30) मंगलवार को अपने परिवार के लोगों से विवाद कर रहा था। आरोप है कि उस समय वह नशे की हालत में था। विवाद के दौरान वह ताऊ देवी प्रसाद गिरी से भिड़ गया। इस दौरान देवी प्रसाद ने कुल्हाड़ी से विनोद गिरी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिससे उसका गला कट गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने देवी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। जिसे देखते ही महिलाएं बिलखने लगीं। भाई मनोज के अनुसार उसके पिता मुंबई से घर आ रहे हैं। देर रात पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार होगा। उधर, पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी हत्यारोपी ताऊ पुलिस के हाथ नहीं लगा। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में लगातार रिश्तेदारी व करीबी के घर दबिश दी जा रही है। किसी तरह का विवाद न हो इसलिए गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed