फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The third young man broke his breath, together the meaning of the three rises while the child Kohram

Pratapgarh News: तीसरे युवक ने दम तोड़ा, एक साथ तीनों की अर्थी उठते ही मचा कोहराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The third young man broke his breath, together the meaning of the three rises while the child Kohram
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र कुल्हनामऊ में बस की टक्कर से घायल तीसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जौनपुर में पोस्टमार्टम के बाद एक ही वाहन से तीनों युवकों का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देर शाम तीनों का इब्राहीमपुर घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के करौदहा निवासी 20 वर्षीय अनुराग उपाध्याय परिवार के ही चचेरे भाई 25 वर्षीय ऋषभ उपाध्याय व गांव के नन्हू सरोज के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को जौनपुर स्टेशन के लिए निकले।
विज्ञापन

वहां से अनुराग व ऋषभ को सूरत जाने के लिए ट्रेन पकड़ना था। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के करीब बेकाबू बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनुराग व ऋषभ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को मॉर्चरी भेज दिया। इस मामले में मृतकों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान घायल नन्हू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में तीन युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा रहा।
शुक्रवार की शाम तीनों का शव एक वाहन पर गांव पहुंचा। जिसे देख परिजन रोने बिलखने लगे। कुछ देर बाद गमगीन माहौल में अनुराग, ऋषभ और नन्हू की एक साथ अर्थी उठते ही कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने इब्राहीमपुर घाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया।
सूरत में आम के बाग का सौदा करने जा रहे थे चचेरे भाई : करौदहा निवासी ऋषभ उपाध्याय व अनुराग उपाध्याय सूरत शहर में आम के बाग खरीदने के लिए जा रहे थे। इसके लिए जौनपुर के रहने वाले आम की बागवानी के जानकार को भी स्टेशन पर बुलाया था।

बाइक से निकले अनुराग व ऋषभ को छोड़कर नन्हू को वापस लौटना था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। मृतक ऋषभ की पत्नी शिवांगी, मां गीता देवी, भाई दुर्गेश रोते बिलखते रहे। मृतक अनुराग के पिता राम अनुज, भाई अनुपम, अनुभव भी भाई के शव से लिपट कर रोते बिलखते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed