{"_id":"66999d4568a138f79f01a7b4","slug":"the-temperature-rose-by-two-degrees-due-to-lack-of-rain-the-heat-made-us-miserable-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-120956-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो डिग्री उछला पारा, बारिश न होने से गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो डिग्री उछला पारा, बारिश न होने से गर्मी ने किया बेहाल
Fri, 19 Jul 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
वृहस्पतिवार को सुबह आसमान में छाये रहे बादल। संवाद
जिले में बारिश न होने से गर्मी से हर कोई बेहाल है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ने से दिनभर तपती गर्मी ने झुलसाया। 37 डिग्री तापमान ने 45 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास कराया। मौसम वैज्ञानिक ने आगामी 48 घंटों तक बारिश न होने का अनुमान लगाया है। इस कारण उमस और गर्मी जारी रहेगी।
आसमान में बीते एक सप्ताह से बादलों की आवाजाही भले ही अधिक रही हो लेकिन बारिश न होने से लोग निराश हैं। बुधवार के सापेक्ष बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान बढ़ने से गर्मी का सितम जारी है। वहीं, बारिश न होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 48 घंटे में बारिश के आसार कम हैं। पुरवा हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी जारी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात में दिन जैसी गर्मी का प्रभाव रहेगा। सोमवार तक बारिश होने का अनुमान है।