फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The team went on eviction people

अतिक्रमण हटाने वाली टीम से भिड़े लोग

Fri, 09 Jan 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The team went on eviction people
शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को एसडीएम सदर की अगुवाई में पुलिस लाइन से लेकर राजापाल चौराहे तक अवैध कब्जा हटवाया गया। इस दौरान लोग अतिक्रमण हटाने वाली टीम से भिड़ गए। नोकझोंक के बावजूद अधिकारियों ने दुकानों को तोड़वाना प्रारंभ किया तो लोग अपनी दुकानें लेकर भागने लगे। उपजिलाधिकारी सदर जेपी मिश्रा ने नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस लाइन से राजापाल चौराहे तक का अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। पुलिस लाइन की ओर पटरी पर लोगों ने लोहे की गुमटियां बनाकर रखी थीं। पहले तो सभी को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानें हटा लें लेकिन वे प्रशासन की चेतवानी की अनदेखी करते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद जेसीबी ने जब दुकानों को तोड़ना प्रारंभ किया तो दुकानदार अतिक्रमणरोधी टीम से भिड़ने लगे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर एसडीएम और सिविल लाइन चौकी प्रभारी लोगों को पकड़कर हटाने लगे। विरोध करने वालों को फटकार लगाने के बाद एसडीएम ने सभी दुकानें तोड़ने का आदेश सुना दिया। इसके बाद जेसीबी पक्की गुमटियों को तोड़ने लगी। इससे अफरा- तफरी मच गई। प्रशासन का सख्त रवैया देख बचे खुचे लोग अपना सामान समेटने के साथ गुमटियां लेकर भागने लगे। शुक्रवार को पुलिस लाइन से राजापाल चौराहे तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed