फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The tableau of Ram Darbar will mark the beginning of the historic Bharat Milap

राम दरबार की झांकी से होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप का आग

Fri, 07 Oct 2022 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारी को लेकर श्रीरामलीला समिति जोरशोर से जुटी है।शुक्रवार की रात आठ बजे गोपाल मंदिर राम दरबार की झांकी से ऐतिहासिक भरत मिलाप का आगाज होगा।झांकियों पर इनकी रोशनी पड़ते ही अद्भुत नजारा दिखेगा।

विज्ञापन
The tableau of Ram Darbar will mark the beginning of the historic Bharat Milap
नगर कोतवाली में भरत मिलाप मेले को लेकर रामलीला समिति के साथ बैठक करते एएसपी पूर्वी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारी को लेकर श्रीरामलीला समिति जोरशोर से जुटी है। शुक्रवार की रात आठ बजे गोपाल मंदिर राम दरबार की झांकी से ऐतिहासिक भरत मिलाप का आगाज होगा। इसके बाद कलात्मक चौकियाें के साथ सभी दलों की झांकियां निकलनी शुरू हो जाएंगी। दूसरे दिन भोर में आकर्षक झांकियों के बीच भरत मिलाप का समापन होगा। इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर पदाधिकारी जुटे रहे।
विज्ञापन

आकर्षक लाइटिंग के लिए शहर में झालर और झूमर लगाए गए हैं। डिजिटल लाइटिंग भी की जा रही है। झांकियों पर इनकी रोशनी पड़ते ही अद्भुत नजारा दिखेगा। शाम को छह बजते ही पूरा शहर रोशनी में नहा उठेगा। शाम साढ़े सात बजे गोपाल मंदिर में श्रीरामलीला समिति द्वारा राम दरबार की झांकी से भरत मिलाप का आगाज होगा।
विज्ञापन

यह झांकी चौक घंटाघर होते ही सीधे चिलबिला जाएगी। इसके बाद वहां वापस होने के बाद सदर बाजार में राम दल में सम्मिलित होगी। संरक्षक रोशन लाल ऊमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल व संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने बताया कि इसके बाद फिर साढ़े नौ बजे से हनुमान दल, भरत दल व लवकुश दल के साथ ही मंडलों की झांकियां व कलात्मक चौकियां निकलना शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 15 बढ़ीं चौकियां
इस बार राम दल, हनुमान दल, भरत दल व लवकुश दल के साथ ही मंडलों की झांकियों एवं कलात्मक चौकि यों में कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। इस बार 15 चौकियां और भी बढ़ गई हैं। सभी दलों में किसी में दो तो किसी तीन तो किसी चार नई चौकियां देखी जाएंगी।

मेले में लगेगा भूला भटका शिविर
भरत मिलाप को देखने के लिए जिले के साथ ही गैर जनपदों से भी भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ में बच्चे व बुजुर्ग भटक जाते हैं। इनकी सुविधा के लिए घंटाघर में शिविर लगेंगे। मुख्य कैंपस घंटाघर के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed