फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The swivel division became the champion, captured the trophy

चैंपियन बना कुंडा संभाग, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Thu, 10 Nov 2022 11:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The swivel division became the champion, captured the trophy
जीआईसी में आयोजित जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह के समापन पर बच्चों को पुरस्कार देते सदर विधा - फोटो : PRATAPGARH
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 70वें जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सभी संभाग के खिलाड़ियों ने दौड़, कूद समेत कई प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। कुंडा संभाग के बच्चे सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे।
विज्ञापन

कुंडा संभाग 268 अंक अर्जित कर जूनियर ,सीनियर और ओवरऑल चैंपियन में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम किया। वहीं 111 अंक प्राप्त कर मानधाता दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तीसरे स्थान पर 58 अंक अर्जित कर सिटी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन

जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन दौड़, फेंक व कूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में कुंडा संभाग दौड़, फेंक व कूद तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम रहा। मानधाता दूसरे व तीसरे स्थान पर रानीगज संभाग रहा। जूनियर वर्ग में कुंडा संभाग प्रथम, सिटी दूसरे व बिहार संभाग तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कुंडा, दूसरे पर मानधाता व तीसरे स्थान पर सिटी संभाग रहा। इस तरह संपूूर्ण चैंपियनशिप में कुंडा संभाग रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में पीबी इंटर कॉलेज की काजल वर्मा रही। बैंड प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जीआईसी व बालिका वर्ग में जीजीसी चंदीगोविंदपुर ने बाजी मारी।

सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने सभी संभाग के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे जीवन में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। इस अवसर पर डीआईओएस सर्वदानंद, सह जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी द्विवेदी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बरहदा डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. अनूप सिंह , गरिमा श्रीवास्तव, गीता यादव, पूनम श्रीवास्तव, डॉ अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed