{"_id":"66183be14863699664009ec4","slug":"the-suns-rays-are-scorching-the-effect-is-visible-on-the-skin-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-115304-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: झुलसा रहींं सूर्य की किरणें, त्वचा पर दिखने लगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: झुलसा रहींं सूर्य की किरणें, त्वचा पर दिखने लगा असर
Fri, 12 Apr 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
झुलसा रहीं सूर्य की किरणें, त्वचा पर दिखने लगा असर
- मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के ओपीडी में पहुंच रहे 50 से अधिक मरीज
प्रतापगढ़। तेज धूप का असर इन दिनों लोगों के चेहरे पर दिखने लगा है। सूर्य की किरणें झुलसा दे रही हैं। इससे लोग पॉलीमाॅर्फस लाइकीनाइस जैसी बीमारी के चपेट में तेजी से आ रहे हैं। रविवार के पहले जहां इस रोग से पीड़ित आठ से दस मरीज आ रहे थे। सोमवार के बाद रोगियों की संख्या अचानक बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज कराने 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इस बीमारी के कारण चेहरे और गर्दन पर दाने के साथ खुजली होती है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि इन दिनों सुबह नौ बजे तक हाई और शाम चार बजे तक एक्स्ट्रा डिम लेवल पर सूरज की किरणें पहुंच रही हैं। इसकी वजह से जिला अस्पताल के ओपीडी में चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिंता की बात यह है कि इस बार सनबर्न, हीट रैश के मामले तेजी से अपना पांव पसार रहे हैं। उन्होंने कहाकि इस बार तापमान की तीव्रता तेजी से घट व बढ़ रही है। इसके चलते चर्म रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
डॉ. पांडेय ने बताया कि 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच चुका है। बीच-बीच में कभी बारिश भी हो जा रही है। इस वजह से सूरज की किरणों से निकलने वाली तीव्रता शरीर के साथ ही त्वचा पर तेजी से असर डाल रही है। इस कारण प्रतिदिन चर्म रोग विभाग ओपीडी में 150 से 200 के आसपास मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सनबर्न के 50 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सनबर्न में मरीजों को लाल रंग के चकत्ते के साथ बाजू, हाथ, गले में दिक्कत की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
डॉ. आरजू मिश्र ने बताया कि ऐसा तब होता है जब पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा में जमा रहता है। इसके कारण दाने हो जाते है और खुजली की समस्या होने लगती है। वहीं, दाने जब फट जाते हैं तो पूरे शरीर में हो जाता है। बचाव के लिए लोग बाजार से क्रीम और पाउडर खरीदकर लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों धूप तेज होती है। जो सीधा शरीर के साथ त्वचा को अधिक प्रभावित करती है। धूप का असर ऐसा है कि लोग सनबर्न के साथ हीट रैश की समस्या वाले मरीज ज्यादा आ रहे है।
ऐसे करें बचाव-- --
चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि धूप में न निकलें, धूप में निकलें तो चेहरे-सिर को तेज धूप से बचाएं, अधिक मात्रा में पानी पीते रहें, सूती व आरामदायक कपड़े पहने, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और फलों का जूस पीते रहें। खीरा, तरबूज खूब खाएं। यदि चेहरे पर दाने दिखाई पड़ें तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

ऐसे करें बचाव