फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sun remained ineffective in front of the cold, people shivered in the evening

ठंड के आगे बेअसर रही धूप, शाम को कांपे लोग

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The sun remained ineffective in front of the cold, people shivered in the evening
सोमवार को कड़ाके की ठंड से बचने को अंबेडकर चौराहे पर अलाव के समीप खड़े लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिमी हवाओं के वातावरण में पैठ जमाने के बाद गलन बढ़ गई है। सोमवार को ठंड के आगे धूप भी बेअसर रही। शाम को ठंड से लोग कांपते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनत तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

रविवार की तरह ही सोमवार को भी ठंड तेज थी। सोमवार को सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो हल्का कोहरा छाया हुआ था। हालांकि सुबह 9 बजे धूप खिल गई, मगर ठंड के आगे धूप बेअसर दिखी। शाम को ठंड और बढ़ गई। गलन तेज हो गई। ठडं से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

इधर, शाम को शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबडेकर चौराहा सहित बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पहाड़ी हवाओं की दस्तक से ठंड बढ़ी है। आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed