फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The students going through the exams were beaten up by running

परीक्षा देकर जा रहे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 30 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
The students going through the exams were beaten up by running
पीवी इंटर कालेज में मारपीट में घायल छात्र। - फोटो : PRATAPGARH
कॉलेज से परीक्षा देकर घर जा रहे दो छात्रों को हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायल छात्रों ने पहले कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की। बाद में पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिटी प्रतापगढ़ स्थित पीवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र सैयद खुर्शीद पुत्र मोहम्मद रशीद और अफान पुत्र जफर निवासी सैयदन मोहल्ला सिटी को बुधवार की सुबह कालेज भौतिक विज्ञान की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कालेज के गेट से बाहर निकले, तभी वहां मौजूद कुछ लड़कों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

लात घूंसों के साथ ही डंडे से भी जमकर पीटा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घटना से आक्रोशित छात्र व घायल छात्रों के परिजन कॉलेज पहुंच गए। प्रधानाचार्य से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में चौकी सिटी के पुलिसकर्मी पहुंचकर छानबीन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप था कि हमलावर आए दिन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हैं, जिसका विरोध करने पर उन्होंने हमला किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि घटना कॉलेज कैंपस से बाहर हुई है। इससे कॉलेज प्रशासन का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed