{"_id":"618bddd10cc7f641ef7cf8d5","slug":"the-stubble-being-burnt-indiscriminately-in-the-fields-the-sleeping-administration-pratapgarh-news-ald320100275","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, सो रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, सो रहा प्रशासन
विज्ञापन
लालगंज तहसील क्षेत्र में खेतों में जलाई गई पराली। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में किसानों द्वारा धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। किसानों को न तो प्रशासन का डर है और न ही कोर्ट का आदेश मायने रखता है। प्रशासन की ओर से पराली जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और चारों ओर धुंध फैलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
लालगंज तहसील क्षेत्र में धान की फसल काटने के बाद खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। रामपुर बावली, सांगीपुर, सगरासुंदरपुर, रानीगंज कैथौला व आसपास के इलाके में प्रशासन से बेखौफ किसान खुलेआम खेतों में पराली जला रहे हैं। पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने से लोगों में तनिक भी डर नहीं रहा। कहने के लिए प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि लेखपालों की टीम बनाकर पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई की जा रही है।
लेकिन हकीकत कुछ और ही है। तहसील क्षेत्र के हर इलाके में खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। प्रशासन की ओर से गठित लेखपालों की ओर से कुछ लोगों पर कार्रवाई करने की औपचारिकता जरूर की गई, लेकिन किसानों में इसका कोई डर नही हैं। पराली जलाए जाने के कारण जहां प्रदूषण व धुंध का स्तर बढ़ रहा है, वहीं लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहनलाल, हीरालाल, अजय कुमार, विकास सिंह आदि ने बताया कि पराली जलाने से बढ़ रहे प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पराली जलाने के मामले की जांच के लिए लेखपालों की टीम गठित की गई है। जहां पराली जलाने की रिपोर्ट मिली, वहां नियमानुसार जुर्माना आदि की कार्रवाई की गई है। शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह, एसडीएम, लालगंज

लालगंज तहसील क्षेत्र में खेतों में जलाई गई पराली। संवाद- फोटो : PRATAPGARH