{"_id":"654aa576cfc2ebca190840ab","slug":"the-stones-buried-in-the-embankment-were-uprooted-and-threatened-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-7122-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेड़बंदी में गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ा, दी घमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेड़बंदी में गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ा, दी घमकी
Wed, 08 Nov 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव में कुछ लोगों ने पन्ना लाल के खेत में लगे मेड़बंदी के पत्थर उखाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पन्ना लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने धारा 24 के अंतर्गत एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम की मौजूदगी में मेड़बंदी कराई थी और मौके पर पत्थर गाड़े गए थे। आरोप है कि गांव से राजस्व टीम के जाने के बाद गांव के कुछ लोगों ने मेड़बंदी के पत्थर उखाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी गालियां देते हुए धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भगवानदीन, धीरेंद्र, छंगू और श्रीनाथ पर मुकदमा दर्ज किया। संवाद
पत्नी को धोखा देकर किया दूसरी शादी, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी
संग्रामगढ़ में पत्नी को धोखा देकर एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पति ने पत्नी को धमकी दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रयागराज के झूंसी हवेलिया निवासी शोभा देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 27 मई 2015 में संग्रामगढ़ के चुभकी निवासी प्रेमराज के साथ हुई थी। महिला ने शादी के कुछ साल बाद एक लड़के को जन्म दिया। महिला ने बताया कि उसके पति प्रेमराज ने दूसरी महिला से शादी कर ली। इसका विरोध करने पर पति ने उसे पीटा और परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शोभा की तहरीर पर पुलिस ने आरोप पति प्रेमराज के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पड़ोसियों ने महिला संग बेटी-बेटे को पीटा, मुकदमा
बाघराय के पूरे शिवभीख रोर निवासी संगीता देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके दबंग प्रवृत्ति के पड़ोसी आए दिन गाली गलौज करते हैं। चार नवंबर की शाम करीब आठ बजे उसकी बेटी काजल किसी काम से घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोसी ने बेटी को गाली दी और विरोध करने पर उसे पीटने लगे। शोर सुनकर जब वह अपने दो बेटों के साथ बीचबचाव करने पहुंची तो उन लोगों ने उसे और उसके बेटों को भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राजू, विशाल पर गाली गलौज, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के सामने पड़ोसियों ने महिला को पीटा
बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कदई निवासी निशा उपाध्याय ने तहरीर देते हुए बताया कि घटना छह नवम्बर शाम चार बजे कि है। खेत में काम करते समय उसके विपक्षी लोग पहुंचे और उसके काम में बाधा उत्पन्न करने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो वह लोग मारने पीटने लगे। महिला ने तत्काल इसकी सूचना 112 पुलिस पहुंची तो वह लोग पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे। पुलिस के शांत कराने पर किसी तरह वह लोग शांत हुए। आरोप है कि 7 नवंबर को उसी रंजिश में फिर से आरोपी महिला के घर में घुसकर गालियां देते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया और घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने माला देवी, मीना देवी, सोनम,अभिषेक पर गाली गलौज, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
कोतवाली क्षेत्र के बेंती निवासी शिवानी (19) का मंगलवार को किसी बात पर परिजनों से विवाद हो गया। विवाद में परिजनों ने युवती को डांट दिया। परिजनों से नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए और भर्ती कराया।
अलग-अलग मारपीट में महिला समेत दो घायल
पिंगरी निवासी प्रेमचंद्र का किसी बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया जिसमें हुई मारपीट में वह घायल हो गया। दुसरी घटना दिलेरगंज निवासी ज्योति को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।