फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The soldier who was on patrol was dragged off the bike and beaten

गश्त पर निकले सिपाही को बाइक से खींचकर पीटा

Sat, 08 Oct 2022 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के सगरा ढलान के निकट बृहस्पतिवार की रात बेखौफ कार सवार लोगों ने गश्त पर निकले सिपाही को बाइक से खींचकर पीट दिया।उसने बाइक चला रहे सिपाही हरेंद्र को खींचकर गिरा दिया।सिपाहियों के साथ मारपीट की खबर मिलते ही भारी फोर्स के साथ शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
The soldier who was on patrol was dragged off the bike and beaten

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के सगरा ढलान के निकट बृहस्पतिवार की रात बेखौफ कार सवार लोगों ने गश्त पर निकले सिपाही को बाइक से खींचकर पीट दिया। गाली गलौज करते हुए अपमानित किया। वीडियो बनाते समय सिपाही का मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपियों की कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी पर तैनात आरक्षी हरेंद्र कुमार की रात में चीता मोबाइल पर दूसरे सिपाही सुरजीत के साथ ड्यूटी लगी थी। बृहस्पतिवार की रात करीब सवा 11 बजे गश्त पर निकले सिपाही सगरा की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पहले ही सुखपालनगर की ओर जा रही कार को ओवरटेक कर दोनों सिपाही आगे निकले।
विज्ञापन

यह देख कार सवार लोग सिपाहियों को गाली देने लगे। सिपाहियों ने बाइक रोककर कार सवार लोगों से गाली देने की वजह जाननी चाही। इस पर कार सवार एक युवक गालियां देते हुए नीचे उतरा। उसने बाइक चला रहे सिपाही हरेंद्र को खींचकर गिरा दिया। साथी सुरजीत कुछ समझकर संभलता, इससे पहले दूसरा युवक भी कार से नीचे उतर पड़ा। दोनों हरेंद्र के ऊपर हमलावर हो गए। घटना का वीडियो बना रहे सुरजीत के साथ गाली गलौज करते हुए उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों के साथ छीनझपटी और गाली गलौच होता देख वहां लोग रुकने लगे। भीड़ जुटती देख कार सवार धमकी देते हुए भाग निकले। सिपाहियों के साथ मारपीट की खबर मिलते ही भारी फोर्स के साथ शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश करने लगी। सिपाही हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस दबिश देने लगी। पुलिस के मुताबिक भोर में आरोपी बताए जा रहे अभिनव सिंह निवासी सिटी प्रतापगढ़ को पकड़ लिया। सिपाही पर हमले के वक्त आरोपी जिस कार से आए थे उसे भी कब्जे में लेकर सीज किया गया। दूसरे आरोपी कुंवरजी के घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि सिपाही पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी का चालान भेजा जा रहा है। दूसरे की तलाश में पुलिसकर्मी दबिश दे रहे हैं।
वीडियो में कैद है करतूत
गश्त पर निकले सिपाही से मारपीट की घटना का वीडियो बनाया गया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कार सवार लोगों के पीटने और गाली गलौज करने पर सिपाही सहम गए थे। पुलिसकर्मियों के मना करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। बाइक पर पीछे बैठा सिपाही सुरजीत उनका वीडियो बनाने लगा। अपनी करतूत छिपाने के लिए दोनों आरोपियों ने उनके मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मगर सुरजीत की सूझबूझ से मोबाइल छीनने में दोनों आरोपी नाकाम रहे।

पुलिसकर्मियों पर गश्त के दौरान पहले भी हो चुके हैं हमले
जिले में पहले भी गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों पर बदमाश हमला कर चुके हैं। गत दिनों रंजीतपुर चिलबिला में विधायक के सुरक्षाकर्मियों को दुकानदारों ने जमकर पीटा था। इसके पहले कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत सई नदी पुल पर बाइक सवार दो लोगों ने पीआरडी के जवान को गोली मार दी थी। भुपियामऊ में डायल 112 के सिपाही ने बाइक सवार लोगों को रोका। बाइक सवारों ने सिपाही राजकुमार पर फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed