{"_id":"64457a9e1bab5e7f550f44dc","slug":"the-slab-of-the-house-under-construction-collapsed-the-youth-died-pratapgarh-news-c-3-1-111480-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: निर्माणाधीन मकान का स्लैब ढहा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: निर्माणाधीन मकान का स्लैब ढहा, युवक की मौत
Mon, 24 Apr 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान के बारजे का स्लैब ढह गया जिसके मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। 11 जून को मृतक की शादी होनी थी।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के सराय रजई का रहने वाले गोविंद सरोज (23) अतरसंड के पास एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक की नौकरी करता था। 11 जून को उसकी शादी होने वाली थी। बेटे की शादी को देखते हुए पिता राम निहोर पुराने मकान के करीब ही नए मकान का निर्माण करवा रहे थे। छह दिन पहले निर्माणाधीन मकान का लिंटर पड़ा था। रविवार को निर्माण के दौरान मकान का बारजा अचानक भरभराकर गोविंद के ऊपर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन- फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्यारह जून को उसकी शादी थी, जिसकी खुशी अब मातम में बदल गई है। घटना से मंगेतर के घर पर भी कोहराम मचा है।