फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The skeleton of a farmer missing for eight days was found in the paddy field

Pratapgarh : धान के खेत में मिला आठ दिन से गायब किसान का कंकाल, कपड़े, सैंडल और घड़ी से हुई पहचान

Mon, 04 Nov 2024 03:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के धारूपुर निवासी साठ वर्षीय शंकरलाल गौतम खेती, किसानी कर परिवार का पेट पालते थे। बीते 26 अक्तूबर को वह घर से निकले लेकिन नहीं लौटे। दो दिन तक खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर बेटे गोविंदा गौतम ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
The skeleton of a farmer missing for eight days was found in the paddy field
खेत में शव मिलने के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

आठ दिन से गायब साठ वर्षीय किसान का कंकाल धान के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़े, घड़ी व सैंडल से परिजनों ने किसान की शिनाख्त की। पुलिस ने छानबीन के बाद कंकाल को इकठ्ठा कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के धारूपुर निवासी साठ वर्षीय शंकरलाल गौतम खेती, किसानी कर परिवार का पेट पालते थे। बीते 26 अक्तूबर को वह घर से निकले लेकिन नहीं लौटे। दो दिन तक खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर बेटे गोविंदा गौतम ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसी बीच पड़ोसी गांव सराय लालमती में कुछ किसान रविवार को अपने खेत में धान की फसल काटने गए थे।
विज्ञापन


आसपास से दुर्गंध आने पर किसानों ने धान की खेतों में खोजबीन शुरू की। इस दौरान विद्या देवी के खेत में धान की फसल के बीच एक कंकाल क्षत-विक्षत हालत में देख लोग दंग रह गए। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस खेत में पहुंची। कुछ देर बाद लापता शंकरलाल के परिवार के लोग भी पहुंच गए। मौके पर मिले सैंडल, घड़ी व पैंट के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान शंकरलाल के रूप में की। पहचान होते ही पत्नी किसुवाइन समेत चार बेटे व एक बेटी रोकर बेहाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर कंकाल में तब्दील मृतक के सिर, धड़, व हाथ पैर की हड्डियों के इधर उधर बिखरे होने पर आशंका जताई कि जंगली जानवरों के मांस खाने के दौरान कंकाल कई टुकड़ों में बंट गया। कपड़े खून से सने होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एएसपी संजय राय ने परिजनों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ किया। उन्होंने पुलिस को शीघ्र मामले के खुलासे के निर्देश दिया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नमूना एकत्रित किया।

कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि धान के खेत में मिला कंकाल किसान का है, यह बात पोस्टमार्टम से स्पष्ट होना मुश्किल है। इसके लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। परिजनों से डीएनए के मिलान के बाद ही पहचान स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि परिजनों ने सामान से पहचान कर अपनी तरफ से स्पष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed