{"_id":"5e9207178ebc3e6fc129a18d","slug":"the-silance-in-the-derawa-bazar-pratapgarh-news-ald273125624","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरवा बाजार में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरवा बाजार में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
the silance in the derawa bazar
- फोटो : PRATAPGARH
डेरवा बाजार में पसरा सन्नाटा, मदद करने वालों पर केस
बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी है रोक, सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा/जेठवारा। तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद डेरवा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। बाजार को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। वहीं मदद करने वाले लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा के मुसाफिरखाना में रुके तीन जमात के सदस्य कोरोना से संक्रमित मिले थे। ऐसी दशा में पूरी बाजार को सील कर दिया गया। तीन किमी के दायरे में पूरी तरह से बाजार बंद है। बाजार में आंशिक कर्फ्यू का माहौल है। कोई न बाहर निकल पा रहा है और ही भीतर जा रहा है। लोगों में जमात के लोगों को शरण देने वालों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डेरवा चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने तब्लीगी जमात के सदस्यों की मदद करने वाले असलम पुत्र याकूब, जमील पुत्र याकूब, जमीर पुत्र कुद्दूस, इरशाद पुत्र नईमउल्ला, अहमद पुत्र असलम निवासी डेरवा सबलगढ़ और सगीर पुत्र आबिद निवासी बेनीराम का पुरवा भावनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।