फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The second son of the pyrotechnic scorched by the fire also died, so far four people have died in the fire.

आग से झुलसे आतिशबाज के दूसरे बेटे ने भी तोड़ा दम, अग्निकांड में अब तक चार लोगों की हो चुकी है मौत

Thu, 07 Apr 2022 09:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
The second son of the pyrotechnic scorched by the fire also died, so far four people have died in the fire.
कोहडौर में सिलेन्डर फटने से घायल इलाज के दौरान मृत युवक के गमजदा परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
स्थानीय बाजार में आतिशबाज के घर लगी आग में झुलसे सगीर उर्फ राजू ने उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। आग से झुलसी मृतक की बेटी भी जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। अब तक अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से मृतक के घर के घर व आसपास मातम का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

कोहड़ौर कस्बे के रहने वाले आतिशबाज अशफाक के घर दो अप्रैल को टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। काम करते समय अचानक टाइल्स कटर मशीन से निकली चिंगारी गैस सिलिंडर पर जार गिरी। जिससे कुछ ही देर में आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और दूसरे कमरों में रखे पटाखों तक आग पहुंच गई। पटाखे भी तेज धमाके के साथ जलने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से झुलसे सगीर उर्फ राजू, उसकी बेटी गुड़िया उर्फ साजिया, राजेश रावत, नजमा बानो, शमा बानो को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से सगीर, राजेश व साजिया की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया। आग बुझने के बाद किचन में टाइल्स लगा रहे संदीप पटवा निवासी लाखीपुर व अशफाक के बेटे शकील की जली हुई लाश मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी पहचान करने में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपचार के दौरान मृतक संदीप के बहनोई राजेश की मंगलवार को मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसे सगीर व उसकी बेटी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर सगीर की भी सांसें थम गईं।
खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दो जवान बेटों की मौत से अशफाक समेत पूरे परिवार की आंखों से आंसू बहते रहे। इस मामले में पुलिस पहले ही किशोरीलाल की तहरीर पर अवैध पटाखों के भंडारण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरे बेटे की मौत के बाद टूट गया अशफाक
आग लगने से बेटे शकील की मौत से गमजदा परिवार पर बृहस्पतिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे सगीर उर्फ राजू की भी मौत हो गई। खबर मिलने पर पिता अशफाक फूट-फूटकर रोया। परिवार के दूसरे सदस्य भी बिलखते रहे। आग में गृहस्थी के सारे सामान जल गए थे। खाने-पीने की दिक्कत के साथ ही झुलसे परिजनों के इलाज में दिक्कत हो रही थी।
हादसों के बाद भी नहीं लेते सबक, घर में रखते हैं मौत का सामान
जिले में अवैैध पटाखों का भंडारण करने वाले आतिशबाजों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहता। पूर्व में भी कटरामेदनीगंज, कटरागुलाबसिंह, बेगमवार्ड, अंतू, सुवंसा समेत कई स्थानों पर अवैध रूप से डंप पटाखों से हादसे हो चुके हैं। कोहड़ौर में भी दस साल पहले हादसे में लोग झुलसे थे। यहां नौ लोगों के पास पटाखा बनाने व बेचने का लाइसेंस है। घटनाओं के बाद भी आतिशबाज अपने घर में मौत का सामान रखने से बाज नहीं आते।

छोटी सी चूक से लोगों की जान तक जाती रही। कुछ दिनों बाद सब कुछ भूलकर आतिशबाज अपने घरों में पटाखों का भंडारण करने लगते हैं। प्रशासन भी केवल दीपावली के पर्व पर ही ऐसे आतिशबाजों के मकानों व गोदामों की जांच करने पहुंचता है। या फिर कोई हादसा होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ जाती है।

कोहडौर में सिलेन्डर फटने से घायल इलाज के दौरान मृत युवक के बिलखते परिजन। संवाद

कोहडौर में सिलेन्डर फटने से घायल इलाज के दौरान मृत युवक के बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed