फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The roster in offices is over, now all employees have to be present

कार्यालयों में रोस्टर खत्म, अब सभी कर्मचारियों को रहना होगा मौजूद

Thu, 10 Sep 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The roster in offices is over, now all employees have to be present
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए मिनी लॉकडाउन के साथ ही शासन ने रविवार को होने वाली बंदी भी समाप्त कर दी है। अब सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अभी तक कर्मचारियों का रोस्टर बनाया गया था। शासन के निर्देश पर अब जिले में भी शनिवार और मंगलवार को थाना दिवस और तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ भले ही तेजी से बढ़ रहा है, मगर शासन ने मिनीलॉकडाउन को खत्म करने के साथ ही रविवार की बंदी भी खत्म कर दी है। सरकारी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने के लिए कर्मचारियों का रोस्टर बनाया गया था।
विज्ञापन

जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। अब सभी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। रोस्टर प्रणाली लागू होने से अफसरों की कृपा पर नौकरी करने वाले कर्मचारी कार्यालय से प्राय: गायब रहते थे, मगर अब बहाना नहीं कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर अब जिले में मंगलवार को तहसील दिवस और शनिवार को थाना दिवस का भी आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में आज रहेगा अवकाश
प्रतापगढ़। जिला जज के पीए समेत दीवानी न्यायालय के पांच कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर गुरुवार को दीवानी परिसर बंद रहेगा। प्रभारी अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि स्पेशल जज, एससी-एसटी कोर्ट और सीजेएम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से वादों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed