फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the raining became in pratapgarh slowly slowly

प्रतापगढ़ में दिनभर हुई रिमझिम बारिश

Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
the raining became in pratapgarh slowly slowly
the raining became in pratapgarh slowly slowly - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। दिनभर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। उमस के चलते लोग परेशान रहे। दिनभर घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। बारिश से जगह-जगह जलजलाव व किचपिच की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। आवागमन में काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम 30.0 व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुल 6.6 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। सुबह की शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई। रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बंद हो गई। शहर के बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, स्टेशनरोड, भगवांचुगी, सदर बाजार, घंटाघर सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव व किचपिच से लेागों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत जलजमाव के चलते विवेक नगर के लोगों को हुई। नालियां चोक होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया। इससे लोगों को गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ा। शाम को भी आसमान में बादल सक्रिय रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी हवाओं की सक्रियता बढने पर बारिश तेज होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान उछलकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 27.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

the raining became in pratapgarh slowly slowly

the raining became in pratapgarh slowly slowly- फोटो : PRATAPGARH

the raining became in pratapgarh slowly slowly

the raining became in pratapgarh slowly slowly- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed