फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The public is suffering the brunt of the wrong policies of the government - Dharmendra Yadav

धर्मेंद्र यादव बोले : सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही जनता

Sat, 26 Feb 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 12:56 AM IST
सार

पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार में जाति- पाति को बढ़ावा दिया गया है। विकास के मुद्दे पर भाजपा की सरकार फेल साबित हुई है। जनता भाजपा के मनसूबों को समझ चुकी है। यही वजह है कि प्रदेश में सपा को समर्थन मिल रहा है।  

विज्ञापन
The public is suffering the brunt of the wrong policies of the government - Dharmendra Yadav
धर्मेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने ताबड़तोड़ दो जनसभाएं की। पट्टी व रानीगंज में आयोजित चुनावी जनसभा में पूर्व सांसद धर्मेंद यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जाति- पाति को बढ़ावा दिया गया है। विकास के मुद्दे पर भाजपा की सरकार फेल साबित हुई है। जनता भाजपा के मनसूबों को समझ चुकी है। यही वजह है कि प्रदेश में सपा को समर्थन मिल रहा है।  
विज्ञापन




पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भदवछ गांव में सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में 3000 सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे कराए गए। सत्ता के इशारे पर जिन अधिकारियों ने ऐसा कार्य किया है, उनसे इसका हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले फर्जी मुकदमे हटाए जाएंगे। ऐसे अधिकारियों की जांच होगी। उन्होंने आगे कहा कि अन्याय और अत्याचार आपने बहुत बर्दाश्त कर लिया है। अब इसका अंत करने का समय आ गया है। सपा के प्रत्याशी राम सिंह पटेल को जीता कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए।



भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसान भुगत रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, रमाशंकर यादव, विजय यादव, नागेंद्र यादव मुन्ना, लाल बहादुर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव, जिला पंचायत सदस्य अमरावती यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, विजय बहादुर पाल, मुन्ना पटेल, प्रमोद पटेल, मुकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।



इसी तरह रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के गाजी का बाग में सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी दिया है।




जनता भाजपा की लुटिया डुबाने वाली है। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक श्याद अली, विनोद दुबे, पूर्व प्रमुखपति शमीम अहमद, अशोक कुमार मिश्रा पप्पू, अमर पाल यादव, संतोष यादव, डा. शेर बहादुर यादव सहित लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed