{"_id":"68c5b083896e9fccde015f37","slug":"the-property-of-sp-district-president-and-those-close-to-the-liquor-mafia-will-be-confiscated-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-147768-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपा जिलाध्यक्ष और शराब माफिया के करीबियों की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपा जिलाध्यक्ष और शराब माफिया के करीबियों की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 (1) की कार्रवाई करते हुए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के करीबी राजीव यादव व शराब माफिया सुधाकर सिंह के करीबी शेखर सिंह की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी राजीव की 82 लाख और शेखर की पांच लाख की संपत्ति कुर्क करेंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव गैंग के लीडर के रूप में मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी निवासी राजीव यादव उर्फ राजू की जमीन व चार पहिया वाहन को कुर्क करने का आदेश दिया गया है, जो उसने आपराधिक कृत्यों से प्राप्त की है। राजीव पर संग्रामगढ़ थाने में हत्या, गुंडा एक्ट, आर्म्स व गैंगस्टर समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, शराब माफिया सुधाकर सिंह के करीबी बाघराय के शकरदहा निवासी शेखर सिंह उर्फ राज प्रताप सिंह के खिलाफ कुंडा थाने में धोखाधड़ी व गैंगस्टर के दो केस दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि आपराधिक कृत्यों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।