{"_id":"641f418f02767ad79a09c6b4","slug":"the-police-closed-the-victim-who-took-the-complaint-pratapgarh-news-c-3-1-87763-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फरियाद लेकर गए पीड़ित को ही पुलिस ने कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फरियाद लेकर गए पीड़ित को ही पुलिस ने कर दिया बंद
Sun, 26 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस नियम कानून को ताक पर रखकर तुगलकी फरमान सुना रही है। वह न तो डीजीपी के आदेश का पालन कर रही है और न ही एसडीएम के आदेश का अनुपालन करा रही है। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवा खास गांव का है। संगीता का आरोप है कि वह मकान का निर्माण कार्य करा रही थी।
गांव के कुछ दबंग लोग पुलिस की मदद से निर्माण कार्य को रोक दिए। पीड़िता का पति थाने पर शिकायत लेकर गया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की मदद न मिलने पर वह फरियाद लेकर एसडीएम के पास पहुंची। एसडीएम ने निर्माण कार्य में हस्तक्षेप न करने का आदेश जेठवारा पुलिस को दिया।
आरोप है कि एसडीएम के आदेश को देख पुलिस आगबबूला हो गई और पीड़िता के पति अमरनाथ को ही थाने में बंद कर दिया। पति की गिरफ्तारी के बाद महिला अपने घर वालों के साथ थाने पहुंची। पुलिसकर्मी खाकी का रौब दिखाते हुए सभी को लॉकअप में डाल दिया। बाद में पुलिस ने अमरनाथ को हवालात में डाल दिया। संवाद